लाइव न्यूज़ :

Indian Super League 2022-23: आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 मार्च को गोवा में, इन टीमों में टक्कर की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 17:34 IST

Indian Super League 2022-23: लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, एटीके मोहन बागान, बेंगलुरु एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी पहले ही प्ले ऑफ में जगह बना चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा को इस प्रतिष्ठित मुकाबले की मेजबानी के लिए चुना गया है।सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दो अन्य टीम का फैसला होगा।अंतिम लीग मैच में ईस्ट बंगाल एफसी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

Indian Super League 2022-23: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 मार्च को गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। टीमों के लिए ट्रेनिंग मैदान और अन्य बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के कारण गोवा को इस प्रतिष्ठित मुकाबले की मेजबानी के लिए चुना गया है।

प्ले ऑफ मुकाबले तीन मार्च से खेले जाएंगे। लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, एटीके मोहन बागान, बेंगलुरु एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी पहले ही प्ले ऑफ में जगह बना चुके हैं। ओडिशा एफसी और एफसी गोवा लीग चरण के अंतिम मुकाबले से पहले दौड़ में बने हुए हैं।

इस सत्र से आईएसएल के आयोजकों फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने लीग के लिए प्ले ऑफ का नया प्रारूप लागू किया है जिससे दो मुकाबले बढ़ गए हैं। शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में सीधे जगह बनाएंगी जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एक चरण का प्ले ऑफ मुकाबला होगा जिससे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दो अन्य टीम का फैसला होगा।

मुंबई सिटी की लगातार दूसरी हार

लगातार 18 मैचों में अजेय रहकर लीग शील्ड हासिल करने वाली मुंबई सिटी एफसी को रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने अंतिम लीग मैच में ईस्ट बंगाल एफसी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। ईस्ट बंगाल एफसी की जीत में विंगर महेश नौरेम सिंह ने 52वें मिनट में गोल किया और उन्हें ‘हीरो ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

मुंबई सिटी एफसी की यह लगातार दूसरी हार है लेकिन इससे उसके शीर्ष स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसके 20 मैचों में 14 जीत, चार ड्रा और दो हार से रिकॉर्ड 46 अंक हैं। दूसरी तरफ इस जीत से ईस्ट बंगाल की टीम फिर से नौवें स्थान पर पहुंच गयी है। उसके 19 मैचों में छह जीत, एक ड्रा और 12 हार से 19 अंक हो गए हैं।

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगगोवामुंबई सिटी एफसीकेरला ब्लास्टर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!