लाइव न्यूज़ :

कमरों में अभ्यास कर रहे हैं भारतीय निशानेबाज, 19 मई को उतरेंगे रेंज में

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई भारत के ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाज पृथकवास के दौरान जगरेब में होटल के अपने कमरों में ही अभ्यास कर रहे हैं और वे अगले सप्ताह रेंज पर उतरेंगे। भारतीय टीम 19 मई तक पृथकवास पर रहेगी।

विश्व के नंबर तीन राइफल निशानेबाज पीटर गोर्सा सहित क्रोएशियाई निशानेबाजी समुदाय ने भारतीय टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय टीम 20 मई से छह जून के बीच ओसिजेक में विशेष आमंत्रित के रूप में यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के बाद भारतीय निशानेबाज आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेंगे जिसका आयोजन ओसिजेक में ही 22 जून से तीन जुलाई के बीच किया जाएगा।

टीम के साथ गये एक कोच ने जगरेब से कहा, ''हमारी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। यहां तक कि हमारे लिये भारतीय भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अभी हम पृथकवास पर हैं और निशानेबाज अपने कमरों में ही छद्म निशानेबाजी करके अभ्यास कर रहे हैं तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये काम कर रहे हैं। ''

उन्होंने कहा, ''हमारा सामान रेंज पर पहुंचा दिया गया है और एक सप्ताह के पृथकवास पर रहने के बाद हम 19 मई को रेंज पर जाएंगे। ''

कोच ने कहा, ''क्रोएशियाई निशानेबाजी महासंघ हमारा प्रवास सुखद बनाने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है। हम इसके लिये एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) और पीटर गोर्सा के भी आभारी हैं जो काफी मददगार रहे। ''

ओलंपिक में भाग लेने वाले 13 भारतीय निशानेबाज, सात प्रशिक्षक, पांच फिजियो और दो वीडियो विशेषज्ञ मंगलवार को विशेष विमान से जगरेब पहुंचे थे।

ओलपिक में भाग लेने वाले दो स्कीट निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद अभी इटली में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!