लाइव न्यूज़ :

भारतीय निशानेबाजों ने शॉटगन विश्व कप की स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में निराश किया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:21 IST

Open in App

काहिरा, 28 फरवरी भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप की स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में निराश किया जब परिनाज धालीवाल और मेराज अहमद खान तथा गनीमत शेखों और अंगद बाजवा की जोड़ियां क्रमश: सातवें और 10वें स्थान पर रहीं।

परिनाज और मेराज ने क्वालीफाइंग राउंड में 150 में से 137 अंक जुटाए। रूस की टीम ‘एक’ और चेक गणराज्य ने शनिवार को 138 के स्कोर के साथ कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी।

गनीमत और अंगद की दूसरी भारतीय जोड़ी 134 अंक के साथ 10वें स्थान पर रही। रूस की टीम दो ने पोलैंड की टीम दो को फाइनल में 35-31 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रूस की टीमों ने स्कीट टीम स्पर्धा में तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए और पदक तालिका पर शीर्ष पर है।

भारत ने शनिवार को संपन्न स्कीट स्पर्धा के पुरुष टीम वर्ग में एक कांस्य पदक जीता था।

अब तक भारत सहित 10 देश पदक जीतने में सफल रहे हैं। एक दिन के ब्रेक के बाद सोमवार से ट्रैप स्पर्धाएं शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!