लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में लिया एडमिशन, पढ़ेंगी राजनीति विज्ञान

By भाषा | Updated: July 23, 2019 12:52 IST

राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज में राजनीति विज्ञान में प्रवेश लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाई। राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज में राजनीति विज्ञान में प्रवेश लिया है। आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता मनु ने खेल कोटे से आवेदन किया था। वह किसी भी कालेज के किसी भी कोर्स में प्रवेश की पात्रता रखती थी।

भारत खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘‘युवा निशानेबाजी चैंपियन मनु भाकर को दिल्ली के लेडी श्रीराम कालेज में प्रवेश मिलने पर बधाई। हमारी टॉप्स खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेल और विभिन्न विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया है।’’

डीयू के नियमों के तहत भारत का प्रतिनिधित्च करने वाले और खेल तथा युवा कार्य मंत्रालय से मान्यता प्राप्त और अभ्यास के लिए आर्थिक सहायता पाने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल के बिना सीधे प्रवेश मिलेगा। भाकर ने मई में म्युनिख विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में चौथे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

टॅग्स :मनु भाकरदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!