लाइव न्यूज़ :

डुंगडुंग की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को हराया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 14:28 IST

Open in App

सैन्टियागो (चिली) , 18 जनवरी स्ट्राइकर ब्यूटी डुंगडुंग की हैट्रिक की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कोरोना महामारी के बाद एक साल में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए चिली को 5 . 3 से हरा दिया ।

झारखंड की इस स्ट्राइकर ने 29वें, 38वें और 52वें मिनट में गोल दागे । वहीं लालरिंडिकी ने 14वें और संगीता कुमारी ने 30वें मिनटमें गोल किये ।

चिली के लिये सिमोन अवेली (दसवां) , पाउला सैंज (25वां) और फर्नांडा एरिएटा (49वां मिनट) ने गोल किये ।

चिली की टीम ने शुरू में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और दसवें ही मिनट में पहला गोल कर दिया । भारत ने हालांकि चार मिनट बाद बराबरी का गोल दागा ।

मेजबान ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके फिर बढत बनाई । भारत ने जवाबी हमले तेज कर दिये और दसका फायदा भी उसे मिला जब 29वें और 30वें मिनट में दो गोल हुए । इसके बाद से भारतीयों ने मैच पर से पकड़ नहीं छोड़ी । डुंगडुंग ने 38वें मिनट में अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया ।

इस बीच चिली ने फिर पेनल्टी को तब्दील करके बराबरी की कोशिश की । भारतीय युवा टीम ने हालांकि चिली को वापसी का मौका नहीं दिया और डुंगडुंग ने 52वें मिनट में गोलों की हैट्रिक पूरी करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!