लाइव न्यूज़ :

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी भारतीय हॉकी टीमें : सीजीएफ

By भाषा | Updated: December 4, 2021 14:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार दिसंबर भारत ने अगले साल होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी स्पर्धाओं में टीमें नहीं भेजने का अपना फैसला वापिस ले लिया है और क्वालीफाई करने पर वह अपनी टीमें भेजेगा । राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

कोरोना महामारी और राष्ट्रमंडल तथा एशियाई खेलों के बीच अधिक समय नहीं होने के कारण हॉकी इंडिया ने इस साल की शुरूआत में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टीमें नहीं भेजने का फैसला किया था ।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के दखल के बाद यह फैसला बदला गया । दोनों ने राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी स्पर्धा में भारत की भागीदारी की गारंटी दी थी ।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने हैं जबकि एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे ।

सीजीएफ अधिकारी ने कहा ,‘‘ आईओए ने सीजीएफ अध्यक्ष से कहा है कि टीमों के क्वालीफाई करने पर वे उन्हें इन खेलने के लिये भेजेंगे । भारत के खेल मंत्री ने दखल दिया है और मैं समझता हूं कि वह काफी प्रभावशाली है । सीजीएफ अध्यक्ष आईओए अध्यक्ष से लगातार संपर्क में हैं ।’’

खेलमंत्री ठाकुर ने इससे पहले मंत्रालय से पूछे बिना खेलों से पीछे हटने के हॉकी इंडिया के फैसले की आलोचना की थी ।

सीजीएफ अधिकारी ने यह भी बताया कि क्वींस बेटन रिले को लेकर सीजीएफ और आईओए में बात चल रही है । बेटन अगले साल 12 से 15 जनवरी के बीच भारत में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!