लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम ने किया उलटफेर, दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया, पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2022 15:38 IST

लगातार दो पराजय झेलने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे टेस्ट से पहले दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को हराया। पांच मैचों की सीरीज जीवंत रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने तीसरे हॉकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया।दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को पहले दो टेस्ट में शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद पराजय झेलनी पड़ी थी। सीरीज भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू हो रहे विश्व कप की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण है।

भुवनेश्वरः भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को उलटफेर कर दिया। भारत ने तीसरे हॉकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर उलटफेर करते हुए पांच मैचों की सीरीज जीवंत रखी है। लगातार दो पराजय झेलने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे टेस्ट से पहले दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को हराया।

टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (12वें मिनट), अभिषेक (47वें मिनट), शमशेर सिंह (57वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (60वें मिनट) ने गोल किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक वेल्च (25वें), कप्तान एरान जालेवस्की (32वें) और नाथन इफ्राम्स (59वें) ने गोल दागे। इस जीत के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा है। मेहमान टीम को पहले दो टेस्ट मैच में 4-5 और 4-7 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का चौथा मैच शनिवार और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।

रक्षापंक्ति की लगातार चूक के कारण दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को पहले दो टेस्ट में शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद पराजय झेलनी पड़ी थी। पहले टेस्ट में आखिरी मिनट में गोल गंवाने के कारण भारत को 4- 5 से पराजय मिली। दूसरे मैच में तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर भारत ने बढ़त बना ली थी लेकिन आखिरी क्वार्टर में गोल गंवाकर 4-7 से हार गई थी।

दोनों टीमों के लिये यह सीरीज भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू हो रहे विश्व कप की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण है। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात गोल से हार के बाद दोनों टीमों का यह मुकाबला हो रहा है।

टॅग्स :हॉकी इंडियाऑस्ट्रेलियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!