लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर भारतकोटि ने परावयन को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:53 IST

Open in App

वारसॉ, 27 दिसंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर हर्षा भारतकोटि ने सोमवार को यहां फिडे विश्व रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के रेपिड वर्ग में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए छठे दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले रूस के ग्रैंडमास्टर डेविड परावयन को बराबरी पर रोका।

इक्कीस साल के भारतकोटि (ईएलओ रेटिंग 2484) ने ओपन वर्ग में परावयन (ईएलओ रेटिंग 2671) के साथ 42 चाल में अंक बांटे।

भारतीय खिलाड़ी ने अजरबेजान के राऊफ मामेदोव, व्लादिस्लाव कोवालेव और वोलदोमीर ओनिसचुक के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी। इन सभी की रैंकिंग भारतीय खिलाड़ी से बेहतर है। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने इसके बाद भारतकोटि के विजय अभियान पर रोक लगाई।

भारतकोटि ने पांचवें दौर में सर्जेई मोवेसियान और फिर परावयन से ड्रॉ खेला। वह चार अंक के साथ 23वें स्थान पर चल रहे हैं जो भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ग्रैंडमास्टर विदित एस गुजराती को अमेरिका के दिग्गज फाबियानो करुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि निहाल सरीन को रूस के एलेक्से द्रीव ने हराया।

ग्रैंडमास्टर गुजराती (47), ग्रैंडमास्टर एसएल नरायणन (42), ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (53) और ग्रैंडमास्टर मित्राभ गुहा (61) सभी के 3.5 अंक हैं।

महिला वर्ग में देश की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने पांच दौर के बाद दो जीत और तीन ड्रॉ से साढ़े तीन अंक जुटाए हैं। आर वैशाली के भी तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार से साढे तीन अंक हैं।

सोमवार को पांचवें दौर के मुकाबलों में हंपी ने चेक गणराज्य की जूलिया मोवसेसियान को हराया जबकि वैशाली को जॉर्जिया की नाना जागनिदजे के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!