लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:27 IST

Open in App

अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारत की एकल वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई जब प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में अमेरिका के क्रिस्टोफर यूबैंक्स ने सीधे सेटों में हरा दिया । दुनिया के 156वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को 216वीं रैंकिंग वाले यूबैंक्स ने 6 . 3, 6 . 4 से मात दी । गुणेश्वरन ने 2019 में मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई किया था जहां उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव ने पहले दौर में हरा दिया था । भारत के सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले ही दौर में हार चुके हैं । नागल को अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच ने 7 . 5, 4 . 6, 6 . 3 से हराया जबकि रामकुमार को रूस के एवजेनी डॉनस्कॉय ने 4 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से परास्त किया । अंकिता रैना महिला एकल क्वालीफायर के पहले दौर में अमेरिका की जैमी लोएब से 3 . 6, 6 . 2, 4 . 6 से हार गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलप्रजनेश गुणेश्वरन यूएस ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में

अन्य खेलमेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में, ओसाका बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!