लाइव न्यूज़ :

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता, मनु का चौथा स्वर्ण

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:43 IST

Open in App

लीमा, सात अक्टूबर मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16 . 4 से हराया ।

देश को 20वां पदक पुरूष ट्रैप टीम स्पर्धा में मिला जिसमें भारतीयों को फाइनल में इटली से 4-6 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

बख्तयारूद्दीन मालेक, शार्दुल विहान और विवान कपूर की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में सात टीमों में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। जिसमें उन्होंने 525 में से 473 अंक जुटाये थे।

इटली ने क्वालीफिकेशन में 486 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया था।

इससे पहले मनु ने इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण जीता और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है ।वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है । उसने 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता था ।

भारत ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत जीता जब आदर्श सिंह अमेरिका के हेनरी टर्नर लेवेरेट से फाइनल में हार गए ।

भारत अब तक नौ स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है । अमेरिका छह स्वर्ण और कुल 19 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है ।

मनु, रिदम और कपूर के लिये मुकाबला आसान रहा । उन्होंने जल्दी ही 10 . 4 की बढत बना ली और रैपिड फायर शॉट्स के बाद यह बढत 16 . 4 की हो गई ।

क्वालीफिकेशन में भी भारतीय टीम 878 स्कोर करके शीर्ष पर रही थी । दूसरे दौर में भी अव्वल रहकर उन्होंने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई ।

पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर में छह खिलाड़ियों में तीन भारतीय थे ।आदर्श सिंह के अलावा जुड़वा भाई उदयवीर और विजयवीर सिद्धू ने भी फाइनल में जगह बनाई थी ।

क्वालीफिकेशन में उदयवीर 577 स्कोर करके चौथे स्थान पर रहे थे जबकि आदर्श 574 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर थे । विजयवीर 572 स्कोर करके छठे स्थान पर रहे । फाइनल में हालांकि विजयवीर और उदयवीर सबसे पहले बाहर हुए ।

आदर्श ने पहली दो सीरिज में परफेक्ट 10 स्कोर किया । इसके बाद अमेरिका के टर्नर ने दबदबा बनाया और 40 में से 32 निशाने सटीक लगाकर स्वर्ण जीता । आदर्श ने 28 के साथ रजत हासिल किया ।

वहीं 50 मीटर राइफल प्रोन मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के सूर्यप्रताप सिंह और सिफ्त कौर सामरा दूसरे क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो गए ।आशी चौकसे और संस्कार हवेलिया पहले दौर में नौवे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!