लाइव न्यूज़ :

फिनलैंड के खिलाफ डेविस कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा भारत को

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:15 IST

Open in App

एस्पू (फिनलैंड), 16 सितंबर भारत के एकल खिलाड़ियों को शुक्रवार से शुरू हो रहे डेविस कप विश्व ग्रुप वन मुकाबले में फिनलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन को बड़े मैच खेलने का अनुभव है । उन्होंने बेहतर खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है लेकिन अब करीबी मुकाबले खेलने से आगे बढने की जरूरत है । उन्हें बड़े मैच जीतने होंगे ताकि भारत अगले साल क्वालीफायर में जगह बना सके ।

प्रजनेश (165वीं रैंकिंग) भारत के लिये शुरूआत करेंगे और पहले मैच में उनका सामना ओटो विर्तानेन (419वीं रैंकिंग) से होगा। भारत के लिये इस मैच में जीत हासिल करके बढ़त बनाने का अच्छा मौका होगा क्योंकि प्रजनेश इसमें बेहतर खिलाड़ी हैं।

अपनी प्रतिभा के बूते प्रजनेश जीत के करीब पहुंच जाते हैं लेकिन उनमें बढ़त को गंवाने की प्रवृति है जैसे वह क्रोएशिया के खिलाफ पिछले मुकाले में बोर्ना कोरिच के खिलाफ मैच को गंवा बैठे थे।

शायद यह भारत की ओर से खेलने का दबाव हो लेकिन चेन्नई के इस खिलाड़ी ने कहा कि ऐसा नहीं है।

प्रजनेश ने पीटीआई से कहा ,‘‘ अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले करीबी रहते हैं । मैने उनके खिलाफ जीते भी हैं और हारे भी । करीबी मुकाबलों का नतीजा कुछ भी निकल सकता है । भारत के लिये खेलते हुए कोई दबाव नहीं होता । कई बार दबाव अधिक होता है और कई बार कम । यह इस पर निर्भर करता है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं ।’’

रामकुमार अगर 2014 अमेरिकी ओपन चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच के खिलाफ पिछले मैच में किये गए प्रदर्शन को दोहरा सके तो भारत यह मुकाबला जीत सकता है ।

भारत के दूसरी रैंकिंग वाले खिलाड़ी रामकुमार का सामना दिन के दूसरे मैच में फिनलैंड के नंबर एक खिलाड़ी एमिल रूसुवुओरी से होगा जो विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर है ।

लिएंडर पेस और महेश भूपति के दौर में युगल मुकाबला भारत के लिये जीता हुआ माना जाता रहा है लेकिन अब हालात बदल गए हैं । रोहित बोपन्ना (44) के पास अनुभव है लेकिन उन्हें एक टीम के रूप में दिविज शरण (86) के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा । उनका सामना हेनरी कोंटिनेन और हैरी हेलिओवारा जैसी कठिन टीम से है ।

बोपन्ना और शरण ने एकमात्र मुकाबला साथ में मार्च 2019 में इटली के खिलाफ खेला है । बोपन्ना अब तक पेस या सााकेत माइनेनी के साथ खेलते आये हैं ।

अब देखना यह होगा कि कप्तान रोहित राजपाल बोपन्ना के साथ शरण या माइनेनी में से किसे उतारते हैं । राजपाल का मानना है कि हालात पूरी तरह से मेजबान के अनुकूल नहीं हैं क्योंकि कोर्ट पर उछाल कम है । इसका फायदा भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है ।

राजपाल ड्रा से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमारा नंबर एक खिलाड़ी मुकाबले की शुरूआत कर रहा है। अगर प्रजनेश अपनी क्षमता के अनुसार खेलता है तो हम 1-0 से बढ़त बना लेंगे और फिर उनका नंबर एक खिलाड़ी दबाव में आ जायेगा इसलिये हम ड्रा से खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!