लाइव न्यूज़ :

सैफ चैम्पियनशिप में करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना मालदीव से

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:04 IST

Open in App

माले, 12 अक्टूबर खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के आखिरी लीग मैच में मेजबान मालदीव से खेलेगी और ‘करो या मरो’ के इस मुकाबले में जीत ही उसे बाहर होने से बचा सकती है ।

ड्रॉ या हार की दशा में भारत फाइनल की दौड़ से बाहर हो जायेगा और यह पिछले कुछ साल में उसका सबसे खराब प्रदर्शन होगा । इससे कोच इगोर स्टिमक को हटाने की मांग भी जोर पकड़ने लगेगी ।

सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम इससे पहले 2003 में तीसरे स्थान पर रही थी । इसके बाद से 11 सत्रों में भारत ने या तो खिताब जीता या उपविजेता रहा ।

पांच टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष चार टीमें 16 अक्टूबर को होने वाले फाइनल की दौड़ में रहेंगी ।

भारत के दो ड्रॉ और एक जीत के बाद पांच अंक है और वह तीसरे स्थान पर है । मालदीव (तीन मैचों में छह अंक) और नेपाल (तीन मैचों में छह अंक) उससे ऊपर है । नेपाल का सामना बांग्लादेश से होगा ।

दो बार की चैम्पियन मालदीव को हराना भारत के लिये कभी आसान नहीं रहा । मालदीव फीफा रैंकिंग में भारत से 51 रैंकिंग अंक नीचे है लेकिन उसने हमेशा भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी है ।

अली अशफाक की अगुवाई वाली मालदीव ने पहले मैच में नेपाल से मिली हार के बाद बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया ।

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की तरह मालदीव के प्रदर्शन का दारोमदार भी 36 वर्ष के अशफाक पर है । उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम के तीन गोल में से दो किये हैं ।

दूसरी ओर भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अनुभवी संदेश झिंगन की कमी खली । एक गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा । श्रीलंका के खिलाफ छेत्री फॉर्म में नहीं थे और वह मैच भी गोलरहित ड्रॉ रहा । नेपाल के खिलाफ छेत्री ने निर्णायक गोल किया लेकिन सवाल यह है कि कब तक टीम 37 वर्ष के इस स्ट्राइकर पर निर्भर रहेगी ।

स्टिमक ने कहा ,‘‘ हमें मौके बनाने के साथ ही उन्हें भुनाना भी होगा । ऐसा करने पर ही मैच जीते जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!