लाइव न्यूज़ :

भारत ने युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए मजबूत टीम का चयन किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च पोलैंड के कीलस में 10 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाले एआईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत 20 सदस्यीय मजबूत दल को भेजेगा।

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने शनिवार को बताया कि महिला टीम में 2019 एशियाई युवा चैंपियन नोरेम बेबीरोजीसाना चानू (51 किग्रा), विन्का (60 किग्रा), सनामचा चानू (75 किग्रा), अल्फिया पठान (81 किग्रा से अधिक) और खेलों इंडिया की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) शामिल होंगी।

इन पांच मुक्केबाजों ने पिछले महीने मोंटेनेग्रो में एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किये थे। इनके अलावा गीतिका (48किग्रा), आर्शी खानम (54किग्रा), पूनम (57किग्रा), निशा (64 किग्रा) और खुशी (81किग्रा) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

भारतीय पुरूष टीम की अगुवाई एशियाई युवा चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा) करेंगे। । एशियाई जूनियर चैंपियन और ट्रायल्स में प्रभावित करने वाले चोंगथम विश्वामित्र (49 किग्रा) ने भी पुरुष टीम में स्थान बनायी है।

युवा विश्व चैम्पियनशिप के लिए टीम में जगह बनाने वाले अन्य मुक्केबाजों में विकास (52 किग्रा), सचिन (56 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा), मनीष (75 किग्रा), विनीत (81 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा) और जुगनू (91 किग्रा से अधिक शामिल है।)

टीम यहां से 31 मार्च को रवाना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!