लाइव न्यूज़ :

भारत ने बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को नौ विकेट पर 106 रन पर रोका

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:13 IST

Open in App

दुबई, 31 दिसंबर भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शुक्रवार को यहां श्रीलंका की पारी को नौ विकेट पर 106 रन पर रोक दिया।

सुबह हुई बारिश के बाद परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी लेकिन श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

राजवर्धन हैंगरगेकर और रवि कुमार की भारतीय तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने नयी गेंद से सटीक शुरुआत की। हैंगरगेकर को हालांकि किस्मत का साथ नहीं मिला।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रवि ने चौथे ओवर में चामिंडू विक्रमसिंघे को आउट कर मैच का पहला विकेट हासिल किया। वामहस्त सलामी बल्लेबाज ने मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद थर्डमैन पर खड़े राज बावा के हाथों में चली गयी।

विक्रमसिंघे के सलामी जोड़ीदार शेवोन डेनियल 11वें ओवर में बावा की गेंद पर विकेटकीपर आराध्या यादव को कैच दे बैठे। इससे श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 15 रन हो गया।

रिकॉर्ड सात एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम अब तक इस फाइनल में भी अपनी विरोधी टीम से बेहतर नजर आयी।  शुरुआती 10 ओवरों में हैंगरगेकर सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाज रहे। उनकी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रभावशाली तेज गेंदबाजी के बाद कुशल तांबे और विक्की ओस्तवाल की भारतीय स्पिनरों की जोड़ी ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

ओस्तवाल ने एक ओवर में दो विकेट चटकाये जिससे श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 57 रन हो गया।

श्रीलंका की पारी में 33 ओवर के दौरान तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 74 रन था।

काफी इंतजार के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो इसे 38-38 ओवर का कर दिया गया।  श्रीलंका ने बचे हुए ओवरों में दो और विकेट गवांकर 32 रन जुटाये।

पारी की आखिरी गेंद पर हैंगरगेकर को पहली सफलता मिली।  उनकी गेंद पर मथीशा पथिराना का अंतरिक्ष रघुवंशी ने स्क्वायर लेग बाउंड्री पर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!