लाइव न्यूज़ :

भारत को महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 4, 2021 14:07 IST

Open in App

डोंगहे (दक्षिण कोरिया), चार दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरेगी तो उसका इरादा शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का होगा ।

तोक्यो ओलंपिक में पदक से चूककर चाौथे स्थान पर रहने के बाद भारत का यह पहला टूर्नामेंट है ।

भारत ने 2016 में एसीटी खिताब जीता था लेकिन 2018 में इसी शहर में फाइनल में मेजबान से हार गई थी ।

कप्तान और गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम चुनौती के लिये तैयार है । उन्होंने कहा ,‘‘ टीम का फोकस इस समय अच्छी शुरूआत पर है।यह ओलंपिक के बाद हमारा पहला टूर्नामेंट है और पहले मैच से पूर्व बेचैनी रहती ही है ।’’

एक पूल की प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान और मलेशिया भी खेल रहे हैं ।

अपने विरोधियों के बारे में सविता ने कहा ,‘‘ हमें मेजबान कोरिया से कड़ी चुनौती मिलेगी । इसके अलावा चीन या एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को भी हलके में नहीं ले सकते ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यहां पहुंचने के बाद हालात के अनुरूप ढलने के लिये हमने अभ्यास किया है । यह खूबसूरत स्टेडियम है और हम इस पिच पर पहले भी खेल चुके हैं । मौसम बहुत ठंडा है और इसके अनुकूल ढलना सबसे बड़ी चुनौती है ।’’

अगले साल एशिया कप और एशियाई खेलों से पहले सविता ने इस टूर्नामेंट को काफी महत्वपूर्ण बताया ।

भारत को छह दिसंबर को दूसरे मैच में मलेशिया से और दो दिन बाद कोरिया से खेलना है ।चीन से नौ दिसंबर को और जापान से 11 दिसंबर का मैच होंगे ।फाइनल पूल की शीर्ष दो टीमों के बीच 12 दिसंबर को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!