लाइव न्यूज़ :

विश्व कप में भारत के पास कुछ अच्छे मैच विनर : स्मिथ

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:49 IST

Open in App

मेलबर्न, 21 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत की शानदार टीम के पास टी20 विश्व कप में कुछ अच्छे मैच विनर हैं और विराट कोहली की टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी ।

भारत ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरााया । रोहित शर्मा (60), केएल राहुल (39) और सूर्यकुमार यादव (38) ने उपयोगी पारियां खेली ।

कोहली ने इस मैच में गेंदबाजी भी की क्योंकि भारत छठे गेंदबाजी विकल्प की तलाश में है ।

स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ’ से कहा ,‘‘ वह शानदार टीम है और उसके पास कुछ बेहतरीन मैच विनर हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वे पिछले कुछ महीनों से इन हालात में खेल रहे हैं चूंकि आईपीएल इससे पहले ही खत्म हुआ है । उन्हें यहां की आदत पड़ चुकी है ।’’

स्मिथ ने भी इस मैच में 48 गेंद में 57 रन बनाये और मार्च के बाद पहली बार अर्धशतक जमाया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ फिर से क्रीज पर कुछ समय बिताना अच्छा लगा । तीन विकेट गिरने के बाद यह आसान नहीं होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले लेकिन नेट पर काफी समय बिताया और हाालात के अनुकूल ढलने में उससे मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!