लाइव न्यूज़ :

इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर महिला चैलेंजर ट्रॉफी जीती

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:39 IST

Open in App

विजयवाड़ा, नौ दिसंबर भारतीय बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और सी झांसी लक्ष्मी के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने महिला चैलेंजर ट्रॉफी फाइनल में इंडिया डी को तीन विकेट से हरा दिया ।

पूजा वस्त्राकर की कप्तानी वाली इंडिया डी ने फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं गंवाया था। इसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज एस मेघना ने 44 गेंद में 45 और निचले क्रम की बल्लेबाज अमनजोत कौर ने 74 गेंद में 55 रन बनाये ।

स्नेह राणा की कप्तानी वाली भारत ए ने 45 . 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भाटिया ने 102 गेंद में 86 और लक्ष्मी ने 70 गेंद में 64 रन बनाये ।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया । आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेलने वाली खिलाड़ियों को आराम दिया गया था ।

अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिये लेकिन टीम को हारने से नहीं बचा सकी ।

स्पिनर वी चंदू ने टूर्नामेंट में तीन मैचों में सर्वाधिक दस विकेट चटकाये । मेघना ने सबसे ज्यादा 207 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!