लाइव न्यूज़ :

पृथकवास में उन फिटनेस जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है जो सत्र में छूट जाते है: भारतीय ट्रेनर देसाई

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (ताकत एवं अनुकूलन) कोच सोहम देसाई ने सोमवार को कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को तीन सप्ताह के अप्रत्याशित विश्राम और होटल पृथकवास का इस्तेमाल उन फिटनेस जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया जो सत्र के दौरान आमतौर पर छूट जाता है।

न्यूजीलैंड के निक वेब के साथ देसाई पुरुष टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं और 18 जून से साउथम्प्टन में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फिटनेस के मामले में टीम को शीर्ष पर रखने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

देसाई ने बीसीसीआई डाट टीवी से कहा, ‘‘ निक और मैने महसूस किया कि खिलाड़ियो को आराम करने के लिए जो समय मिला है, उससे हमें फायदा हुआ है। पिछले आईपीएल से लेकर अब तक उनके लिए यह एक लंबा साल रहा है।’’

देसाई ने कहा कि उन्होंने भारत के सभी शीर्ष खिलाड़ियों को प्रशिक्षण पर वापस आने से पहले ‘आराम करने और अपने लिए कुछ समय निकालने’ और परिवार के साथ रहने का सुझाव दिया था।

टीम बुधवार रात ब्रिटेन के लिए रवाना होगी ।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ लंबे समय से कम कर रहे देसाई ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की इस पूरी प्रक्रिया में तीन सप्ताह का समय लगेगा। वे आम तौर पर ऐसा नहीं कर पाते है क्योंकि लगातार मैच खेलना होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम धीरे-धीरे उन्हें उस दिशा में ले जा रहे है जो उनके लिए वास्तव में जरूर है । हम उन पहलुओं पर काम कर रहे है जो हमें लगता है कि सत्र के दौरान नहीं कर सकते है।’’

उन्होंने बीसीसीआई का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘‘ हम बीसीसीआई के आभारी हैं कि उन्होंने हमें ऐसी जगह रखा है जहां कमरे के साथ बालकनी है और खिलाड़ी खुले में कसरत करने में सक्षम थे। पृथकवास के दौरान खिलाड़ी अपने कमरे में प्रशिक्षण कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने सभी जरूरतों को पूरा किया है और अब बहुत अच्छी स्थिति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!