लाइव न्यूज़ :

आईजीयू ने शुभंकर शर्मा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने दो बार के यूरोपीय टूर विजेता शुभंकर शर्मा के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिये की है।

देश में खेल की संचालन संस्था ने उद्यन माने, राशिद खान और दीक्षा डागर का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा है।

आईजीयू के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हमने दो हफ्ते पहले मंत्रालय को पत्र भेजकर उद्यन माने, राशिद खान और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार और शुभंकर शर्मा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की है। ’’

चौबीस साल के शुभंकर ने दिसंबर 2017 में जोबर्ग ओपन खिताब जीता था जिससे वह यूरोपीय टूर जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बन गये थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2018 में मेबैंक चैम्पियनशिप में खिताब जीता।

वह 2018 में यूरोपीय टूर के ‘रूकी ऑफ द ईयर’ (वर्ष के उदीयमान खिलाड़ी) पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 22 साल की उम्र में 2018 में एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट भी जीती थी।

शुभकंर पांच मेजर टूर्नामेंट - मास्टर्स, अमेरिकी ओपन, द ओपन चैम्पियनशिप (दो बार) और पीजीए चैम्पियनशिप - में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वहीं उद्यन माने ने अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के हटने के बाद तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल किया। हालांकि उनकी प्रविष्टि पर पुष्टि अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ से छह जुलाई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!