लाइव न्यूज़ :

दीपक अगर याजदानी से भिड़ता है तो इस बार अलग होगा मुकाबला : कोच वीरेंदर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:19 IST

Open in App

(अमनप्रीत सिंह)

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दीपक पूनिया के कोच वीरेंदर कुमार का मानना है कि अगर तोक्यो ओलंपिक के ड्रा में भारतीय पहलवान का सामना फिर से ईरान के महान पहलवान हसन याजदानी से होता है तो यह मुकाबला देखने वाला होगा।

दीपक 2016 ओलंपिक चैम्पियन और दो बार के विश्व चैम्पियन याजदानी को अपना आदर्श मानते हैं। कोच का कहना है कि दीपक के अंदर अपने आदर्श के खिलाफ मैट पर उतरने की हिचकिचाहट अब खत्म हो गयी है।

दीपक का सामना पहली बार इस ईरानी पहलवान से 2019 विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में होना था लेकिन भारतीय पहलवान ने पैर की चोट के कारण इसमें मैट पर नहीं उतरने का फैसला किया था। इससे याजदानी जीत गये थे।

इस साल अप्रैल में अलमाटी में एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक मुकाबले में याजदानी दूसरी बार उनके सामने थे। लेकिन याजदानी के सामने दीपक का डिफेंस आसानी से बिखर गया और ईरानी पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।

वीरेंदर ने मार्मुरपुर में अपनी अकादमी से पीटीआई से साक्षात्कार में कहा, ‘‘आप जिस पहलवान को आदर्श मानते हुए बड़े हुए हो और उसे अपने सामने पाकर घबरा जाना लाजमी ही है। लेकिन अब हिचकिचाहट पुरानी बात हो गयी है। उसने एशियाई फानइल के मुकाबले के बारे में मुझसे चर्चा की थी और इस तरह के मुकाबले के लिये एक योजना बनायी गयी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘याजदानी ने अपने से सीनियर पहलवानों को हराकर ही प्रगति की और यह दर्जा प्राप्त किया। इसलिये ऐसा नहीं है कि उसे हराया नहीं जा सकता। इस बार अगर दीपक को उससे भिड़ने का मौका मिलता है तो वह पूरी तरह तैयार होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुशील और साक्षी ओलंपिक पदक जीतने के लिये दावेदारों में शामिल नहीं थे लेकिन उन्होंने ऐसा किया।

तो याजदानी से भिड़ने की योजना क्या है तो वीरेंदर ने कहा, ‘‘याजदानी लंबा है और अपने प्रतिद्वंद्वियों को भ्रमित करने के लिये हाथों का अच्छा इस्तेमाल करता है। दीपक उसके सामने खड़ा रहा और यह उसकी गलती थी। अब उसे आगे के बजाय इधर उधर होकर हमला करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!