लाइव न्यूज़ :

मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी लेगी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर आगामी टी20 विश्व कप में ओमान और यूएई में बायो बबल में प्रवास के दौरान खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के मसलों से निपटने के लिये आईसीसी मनोवैज्ञानिकों की सेवायें लेगी ।

आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के प्रमुख और बायो सुरक्षित वातावरण की देखरेख के प्रभारी एलेक्स मार्शल ने गुरूवार को कहा कि बायो बबल के उल्लंघन के मामले टीम प्रबंधन देखेगा । उन्होंने 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के दौरान कड़ाई से प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी ।

उन्होंने एक वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ कुछ लोगों को स्वीकार करना होगा कि नियंत्रित माहौल में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है ।आईसीसी चौबीसों घंटे मनोवैज्ञानिक की सेवायें देगी ताकि खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर उनसे सलाह ले सकें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ टीमें अपनी मेडिकल टीम लेकर आयेंगी लेकिन आईसीसी भी उन्हें अच्छे संसाधन मुहैया करोगी । उनके लिये चौबीसों घंटे पेशेवर सहयोग उपलब्ध रहेगा ।’’

मार्शल ने कहा कि आईसीसी समझती है कि कुछ खिलाड़ी काफी समय से बायो बबल में रह रहे हैं और तनाव महसूस कर रहे होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम बहुत कुछ कर रहे हैं । उन्हें मनोवैज्ञानिक सहयोग और संसाधन दे रहे हैं ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी टीमें जिम्मेदारी से रहेंगी और बायो बबल का उल्लंघन नहीं करेंगी । उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो टीम प्रबंधन को कार्रवाई करनी होगी ।

मार्शल ने कहा ,‘‘ लोग नियमों का पालन करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है तो टीम प्रबंधन को कार्रवाई करनी होगी । हमें नहीं लगता कि ऐसी स्थिति आयेगी ।’’

उन्होंने कहा कि आईसीसी केवल करीबी परिजनों (पत्नी , बच्चे या साथी) को खिलाड़ियों के साथ सुरक्षित माहौल में रहने की अनुमति देगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ परिजन तनाव दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं और हमने कम संख्या में करीबी परिजनों को साथ रहने की अनुमति दी है जो पृथकवास से गुजरने के बाद कोरोना जांच में नेगेटिव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!