लाइव न्यूज़ :

आईएसएल में 2023 से आई-लीग चैंपियन टीम की भाग लेने की योजना बरकरार: एआईएफएफ

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने सोमवार को कहा कि पहले की योजना के मुताबिक आई-लीग चैंपियन टीम 2023 से शीर्ष स्तर की घरेलू प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलेगी।

 दास ने कहा कि एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) से परामर्श के बाद 2019 में एआईएफएफ द्वारा तैयार किए गए भारतीय फुटबॉल के घरेलू ढांचे के खाका में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उस समय आईएसएल को शीर्ष स्तर की लीग का दर्जा देते हुए, एआईएफएफ ने कहा था कि आई-लीग चैंपियन (2022-23 सत्र का) आईएसएल 2023-24 सत्र में  भाग लेने की योग्यता रखेगा।

इसके दो साल बाद दोनों लीग के बीच प्रमोशन (आई-लीग से आईएसएल में) और रेलीगेशन (आईएसएल और आई-लीग से) होगा।

दास ने यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ एक खाका है जो 2023-24 सत्र से शुरू होगा। इसके तहत आई-लीग (2022-23 सत्र) के विजेता खेल योग्यता के आधार पर आईएसएल में खेलेंगे। आईएसएल में टीम की संख्या में इजाफा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दो साल तक जारी रहेगा और उसके बाद रेलीगेशन (आईएसएल से आई-लीग तक) और प्रमोशन (आई-लीग से आईएसएल तक) की स्पष्ट प्रक्रिया होगी।  इस योजना पर सभी हितधारकों - आईएसएल और आई-लीग से जुड़े क्लबों, एएफसी और एआईएफएफ ने सहमति व्यक्त की है। ’’

आई-लीग 2022-23 के चैंपियन को हालांकि आईएसएल के अगले सत्र में खेलने के लिए ‘लाइसेंसिंग’ मानदंडों को पूरा करना होगा।

आई-लीग का आगामी सत्र 26 दिसंबर से कोलकाता में मणिपुर के टीआरएयू एफसी और इंडियन एरोज की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा।

पिछले साल की तरह, आई-लीग का आयोजन जैव-सुरक्षित माहौल में कोविड-19 से जुड़े कड़े प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। मैच तीन स्थानों कोलकाता के मोहन बागान मैदान, कल्याणी स्टेडियम और नैहाटी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तीन नयी टीम आंध्र प्रदेश के श्रीनिधि डेक्कन एफसी, राजस्थान यूनाइटेड एफसी और कोल्हापुर के केनक्रे एफसी के आने से इस सत्र में टीम की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

लीग के आयोजन से जुड़े रेफरी, अधिकारी, वालंटियर (स्वयंसेवकों) के साथ सभी खिलाड़ियों को इसके आयोजन के दौरान कोलकाता के चार अलग-अलग होटलों में जैव सुरक्षित माहौल के अंदर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!