लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि मेरे ओलंपिक कांस्य से मणिपुर के यूवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी : नीलाकांता

By भाषा | Updated: September 16, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके राज्य मणिपुर के युवाओं को पेशेवर तौर पर हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी ।

भारत ने तोक्यो में कांस्य पदक जीता जो ओलंपिक में हॉकी में 41 साल बाद मिला पदक है । इससे पहले भारत ने मॉस्को ओलंपिक 1980 में कांस्य पदक जीता था ।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मणिपुर हॉकी में काफी क्षमता है । प्रदेश में कई अच्छी चीजें हो रही है और अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार करने पर फोकस है ।मुझे उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में मेरे प्रदर्शन से मेरे प्रदेश के युवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी ।’’

चार साल पहले सीनियर टीम में आये नीलाकांता का मानना है कि लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना ही सफलता की कुंजी है । उन्होंने अगले साल बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे सीनियर टीम के साथ पिछले कुछ साल में अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने का मौका मिला । मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं जो भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला । मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोच ने हर खिलाड़ी को एक भूमिका दी है और मैं बस उस पर खरे उतरने की कोशिश करता हूं । मुझे लगता है कि अभी भी प्रदर्शन में काफभ् सुधार की गुंजाइश है । हम ओलंपिक में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे । मुझे टीम बैठकें बहुत पसंद है क्योंकि सभी अपनी राय देते हैं और एक दूसरे से सीखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!