लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: बेल्जियम ने कोरिया को, नीदरलैंड ने मलेशिया को, न्यूजीलैंड ने चिली को और जर्मनी ने जापान को हराया, देखें अंक तालिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 22:07 IST

Hockey World Cup 2023: हेनड्रिक्स अलेक्जेंडर ने तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में गोल दागा जबकि कोसिंस टैंगाय ने 42वें मिनट में गोल किया। आखिरी क्वार्टर में वान ओेबेल फ्लोरेंट ने 49वें, डॉकियेर सेबेस्टियन ने 51वें और डे स्लूवेर आर्थर ने 57 वें मिनट में गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम ने दो और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये। पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किये।मलेशिया को 3 . 0 से हराया।

Hockey World Cup 2023: गत चैम्पियन बेल्जियम ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के मैच में कोरिया को 5 . 0 से हराया जबकि दो बार की चैम्पियन जर्मनी ने एशियाई खेल चैम्पियन जापान को 3 . 0 से मात दी। कोरिया ने हाफटाइम तक बेल्जियम को गोल नहीं करने दिया लेकिन तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने दो और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये।

उसके लिये पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किये। हेनड्रिक्स अलेक्जेंडर ने तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में गोल दागा जबकि कोसिंस टैंगाय ने 42वें मिनट में गोल किया। आखिरी क्वार्टर में वान ओेबेल फ्लोरेंट ने 49वें, डॉकियेर सेबेस्टियन ने 51वें और डे स्लूवेर आर्थर ने 57 वें मिनट में गोल दागे।

दूसरे मैच में जर्मनी के लिये ग्रामबुश मैट्स ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि रूर क्रिस्टोफर ने पांच मिनट बाद फील्ड गोल दागा। प्रिंज थीस ने 48वें मिनट में तीसरा गोल किया। तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज करते हुए शनिवार को मलेशिया को 3 . 0 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने चिली पर 3 . 1 से जीत दर्ज की।

पूल सी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के लिये सैम हिहा ने पहले दो क्वार्टर में दो फील्ड गोल (11वां और 18वां मिनट) दागे जबकि सैम लेन ने नौवें मिनट में पहला गोल किया था। चिली के लिये एकमात्र गोल इग्नासियो कोंटार्डो ने 49वें मिनट में किया। दूसरे मैच में टी वान डैम ने 19वें मिनट में गोल करके दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को बढ़त दिलाई।

तीन बार की विश्व कप विजेता नीदरलैंड के लिये जिप जांसेन ने चार मिनट बार पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया । तेउन बेंस ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3 . 0 कर दिया। नीदरलैंड बेहतर गोल औसत के आधार पर पूल में शीर्ष पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। अगले पूल मैच में सोमवार को नीदरलैंड का सामना न्यूजीलैंड से और मलेशिया का चिली से होगा।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023Belgiumदक्षिण कोरियाजर्मनीजापाननीदरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!