लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरूष विश्व कप से पहले 24 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर हॉकी इंडिया ने 24 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू हो रहे पुरूषों के जूनियर विश्व कप से पहले अभ्यास शिविर के लिये 24 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी ।

शिविर रविवार से भुवनेश्वर में ही शुरू होगा ।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ खिलाड़ी मुख्य कोच ग्राहम रीड और कोच बी जे करियप्पा को सात नवंबर को रिपोर्ट करेंगे । ’’

टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी । गत चैम्पियन भारत को पूल बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है । पूल ए में बेल्जियम, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली हैं जबकि पूल सी में नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका हैं ।

जर्मनी, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और मिस्र पूल डी में हैं ।

संभावित खिलाड़ी :

पवन, प्रशांत कुमार चौहान, साहिल कुमार नायक, संजय , यशदीप सिवाच, शारदानंद तिवारी, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत, दीनाचंद्र सिंह एम , सुनील जोजो, साइरिल लुगुन,विवेक सागर प्रसाद, रविचंद्र सिंह एम, विष्णु कांत सिंह, गुरमुख सिंह, अंकित पाल, मारीश्वरन एस, उत्तम सिंह, मनिंदर सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, बॉबी सिंह धामी, प्रभजोत सिंह।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!