लाइव न्यूज़ :

अपनी पूरी जिंदगी आखों के सामने घूम गई , भारत के लिये पदार्पण पर बोले सकारिया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:12 IST

Open in App

श्रीलंका दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कहा कि उस मौके पर उनकी पूरी जिंदगी मानो उनकी आखों के सामने घूम गई । तेईस वर्ष के सकारिया ने आईपीएल में प्रभावित करने के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई । श्रीलंका में दो टी20 और एक वनडे खेलकर उन्होंने तीन विकेट लिये । उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैं पहली गेंद डालने की तैयारी कर रहा था तो रन अप लेने से पहले मेरे पास कुछ पल थे । उस क्षण मेरे जीवन में घटी हर घटना फ्लैशबैक में चल रही थी । अच्छी, बुरी, कुर्बानियां , सहयोग, आलोचना । सब कुछ ।’’ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह जज्बाती पल था लेकिन मुझे इससे अच्छा प्रदर्शन करने की काफी प्रेरणा मिली ।’’ सकारिया के पिता का मई में कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया था । आईपीएल नीलामी में रॉयल्स द्वारा एक करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदे गए सकारिया ने सात मैचों में सात विकेट लिये । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के लिये खेलना सपना सच होने जैसा था । जब मैने सबसे पहले इसके बारे में सुना तो कई विचार मेरे दिमाग में चल रहे थे । मुझे विश्वास ही नहीं हुआ । मैने खुद को चिकोटी काटी कि क्या यह सही है । मैने खेलने के बारे में नहीं सोचा था । मेरे लिये तो ड्रेसिंग रूम में रहना ही बहुत बड़ी बात थी ।’’ श्रीलंका दौरे पर भारत के कोच रहे राहुल द्रविड़ से पहली बातचीत के बारे में सकारिया ने कहा ,‘‘ मैं स्तब्ध था और मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि यह वही है । उन्होंने मुझे मेरे परिवार, अनुभव के बारे में और सौराष्ट्र क्रिकेट के बारे में पूछा । उन्होंने बताया कि आईपीएल में उन्होंने मेरा प्रदर्शन देखा और उन्हें पसंद आया । मुझे बहुत अच्छा लगा कि उनके जैसा लीजैंड मुझे जानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!