लाइव न्यूज़ :

हीली ने कहा आस्ट्रेलिया में दिखी प्रतिबद्धता की कमी, पेन की कप्तानी पर उठाये सवाल

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:48 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 21 जनवरी आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान रही भारतीय टीम से हार के बाद अपनी टीम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसमें प्रतिबद्धता की कमी थी। उन्होंने इसके साथ ही कप्तान टिम पेन के नेतृत्व और विकेटकीपिंग कौशल पर भी सवाल उठाये।

भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी।

हीली ने सेन 1170 ड्राइव पर कहा, ‘‘वे (आस्ट्रेलियाई टीम) वास्तविक प्रतिबद्धता के बिना खेले। वे अक्सर मुकाबले में सही रवैया नहीं अपनाते थे। उनमें अपने 60 के स्कोर को 130 के स्कोर में परिवर्तित करने की भूख नहीं दिखी।’’

आस्ट्रेलिया की तरफ से 119 टेस्ट मैचों में विकेटकीपर रहे हीली ने कहा, ‘‘यह वास्तव में कप्तान, उप कप्तान, कोच और कोचिंग स्टाफ का अजीबोगरीब प्रदर्शन था। हमारा क्षेत्ररक्षण निराशाजनक था। मैं इस टीम के क्षेत्ररक्षण और रवैये पर काम करूंगा। बाकी चीजें खुद ब खुद लौट आएंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सिडनी और ब्रिसबेन में पेन का खेल देखा। उसने कड़ा अभ्यास नहीं किया था। नाथन लियोन के सामने उसकी विकेटकीपिंग तकनीक काम नहीं करती थी। मुझे लगता है कि वह कप्तान के रूप् में बहुत अधिक प्रयास नहीं कर रहा था। ’’

हीली ने कहा, ‘‘इसके अलावा उप कप्तान क्या कर रहा था। पैट कमिन्स मैदान पर आप सुझाव क्यों नहीं दे रहे थे। कुछ खास नया नहीं किया गया जिस पर चर्चा की जा सके कि यह टीम वास्तव में क्यों चूक गयी। ’’

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम बुरी नहीं थी लेकिन खिलाड़ियों का रवैया थोड़ा नरम था।

हीली ने कहा, ‘‘कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों को यह पता करने की जरूरत है कि हम वैसा क्यों नहीं खेल पाये जैसा हमें खेलना चाहिए था। इसके बाद इसमें सुधार करना चाहिए। टीम इतनी बुरी नहीं थी लेकिन उन्होंने इतना बुरा खेल दिखाया कि वे भारत की दूसरी श्रेणी की टीम से हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!