लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : तिलक वर्मा के शतक से हैदराबाद ने दिल्ली को हराया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:11 IST

Open in App

मोहाली, नौ दिसंबर शीर्षक्रम के बल्लेबाज डी टी तिलक वर्मा के 123 गेंद में 139 रन की मदद से हैदराबाद ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में दिल्ली को 79 रन से हरा दिया ।

वर्मा ने अपनी पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाये । उन्होंने चंदन साहनी के साथ चौथे विकेट के लिये 152 रन की साझेदारी की । साहनी ने 74 गेंद में 87 रन बनाये । हैदराबाद ने 50 ओवर में छह विकेट पर 325 रन बनाये ।

जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 249 रन ही बना सकी । कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया । हिम्मत सिंह ने 47 और अनुत रावत ने 36 रन का योगदान दिया ।

हैदराबाद के लिये बायें हाथ के स्पिनर तनय त्यागराजन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये ।

ग्रुप के अन्य मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से हराया । वहीं सौराष्ट्र ने हरियाणा को पांच विकेट से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!