लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : गायकवाड़ का एक और शतक, छत्तीसगढ ने महाराष्ट्र को हराया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:09 IST

Open in App

राजकोट , नौ दिसंबर महाराष्ट्र की रन मशीन रूतुराज गायकवाड़ ने लगातार दूसरा शतक जड़ा जिसकी मदद से महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में छत्तीसगढ को आठ विकेट से हरा दिया ।

माराष्ट्र के कप्तान ने मध्यप्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में 136 रन बनाये थे । इस बार वह 154 गेंद में 143 रन बनाकर नाबाद रहे । महाराष्ट्र ने तीन ओवर बाकी रहते 277 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया ।

उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और 14 चौके लगाये । अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चयन का मार्ग प्रशस्त कर लिया ।

सलामी बल्लेबाज यश नाहर (52) ने भी उपयोगी पारी खेली । दोनों ने पहले विकेट के लिये 120 रन की साझेदारी की । इसके बाद नौशाद शेख (37) के साथ 94 रन की साझेदारी की ।

छत्तीसगढ के लेग स्पिनर शुभम अग्रवाल ने छह ओवर में 54 रन दे डाले ।

गायकवाड़ इस सत्र में आईपीएल में भी शानदार फॉर्म में थे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिये सर्वाधिक 635 रन बनाये । चेन्नई को चौथा खिताब दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही । उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टृाफी में भी लगातार तीन अर्धशतक जमाये ।

इससे पहले महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और छत्तीसगढ की टीम सात विकेट पर 257 रन ही बना सकी ।

एक अन्य मैच में वेंकटेश अय्यर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मध्यप्रदेश ने केरल को 40 रन से हराया ।

चौथे नंबर पर उतरे वेंकटेश ने 112 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाये । उन्होंने शुभमन शर्मा (67 गेंद में 82) के साथ 169 रन की साझेदारी की ।मध्यप्रदेश ने नौ विकेट पर 329 रन का विशाल स्कोर बनाया । जवाब में केरल की टीम 49 . 4 ओवर में 289 रन पर आउट हो गई । वेंकटेश ने 55 रन देकर तीन विकेट लिये ।

वहीं उत्तराखंड ने एक अन्य मैच में चंडीगढ को तीन विकेट से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!