लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों में हर हालत में स्वर्ण जीतना है, उससे कम पर संतोष नहीं : सविता

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने कहा है कि उनकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट कटाने के लिये हर हालत में अगले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है ।

भारतीय महिला टीम तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके चौथे स्थान पर रही । सविता ने कहा कि अब टीम का लक्ष्य आने वाले टूर्नामेंटों खासकर एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करना है ताकि ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने का दर्द मिटट सके ।

उन्होंने गुरूवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा ,‘‘ ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद पूरी दुनिया ने हमारी हौसलाअफजाई की लेकिन पदक के इतने करीब पहुंचकर खाली हाथ लौटने का दर्द खिलाड़ी ही समझ सकते हैं । हम अगले टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा मुख्य फोकस एशिया कप पर है जो विश्व कप क्वालीफायर भी है ।उसके बाद विश्व कप और एशियाई खेल हैं ।’’

भारतीय महिला टीम ने आखिरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक 1982 में जीता था । सविता ने कहा कि उनकी टीम इस बार स्वर्ण जीतने के इरादे से ही उतरेगी जिसने 2018 में रजत जीता था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के लिये भी काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन हम कांस्य से चूक गए । हम एशियाई खेलों में स्वर्ण से चूक गए थे तो इस बार अतिरिक्त प्रयास करने होंगे ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम जानते हैं कि स्वर्ण चूकने के बाद ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में कितने पापड़ बेलने पड़े । हमारे लिये सबसे बड़ा टूर्नामेंट एशियाई खेल होंगे जिसमें स्वर्ण जीतना ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!