लाइव न्यूज़ :

ब्रेक के दौरान फिटनेस पर की गई मेहनत रंग लाई: बिष्ट

By भाषा | Updated: November 5, 2020 10:28 IST

Open in App

शारजाह, पांच नवंबर सुपरनोवास के खिलाफ तीन विकेट लेने वाली वेलोसिटी की बायीं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर काफी मेहनत की जिसका उन्हें पहले मैच में फायदा मिला ।

एकता ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये और आखिरी ओवर में दो विकेट लगातार लिये । गत चैम्पियन सुपरनोवास डैथ ओवरों में रनगति नहीं बढा सके और आठ विकेट पर 126 रन ही बना पाये ।

बिष्ट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं लॉकडाउन में अलमोड़ा में थी जहां मैने अपने कोच के साथ गेंदबाजी में अपनी कमजोरियों पर काम किया । मैने फिटनेस पर भी काफी काम किया और इससे बहुत मदद मिली । व्यस्त सत्र के बाद हमें लंबा ब्रेक मिल गया और अब वापसी करके अच्छा लग रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर मैच महत्वपूर्ण है । हमें आत्मविश्वास और लय बनाये रखनी होगी । पहले मैच में हम रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम यहां एक सप्ताह पृथकवास में रहे । आईपीएल मैच देखे और विकेटों के धीमे होने की वजह से उसके अनुरूप रणनीति बनाई । ’’

अब वेलोसिटी का मुकाबला गुरूवार को ट्रेलब्लेजर्स से होगा जबकि सुपरनोवास शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स से खेलेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!