लाइव न्यूज़ :

हरभजन का चेन्नई के साथ आईपीएल अनुबंध समाप्त

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है जिसके साथ उन्होंने ‘शानदार’ दो साल बिताये।

इस 40 वर्षीय खिलाड़ी ने अगले महीने की आईपीएल नीलामी और आगामी सत्र के लिये बरकरार रखे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची घोषित किये जाने से पूर्व यह खुलासा किया।

हरभजन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है। इस टीम के लिये खेलना शानदार अनुभव रहा। कई सुखद यादें जुड़ी और कुछ अच्छे दोस्त बने जिन्हें मैं आने वाले वर्षों में भी याद रखूंगा। इन दो शानदार वर्षों के लिये चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसकों का आभार। ’’

हरभजन चेन्नई की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करने पर खिताब जीता था।

हरभजन और सुरेश रैना चेन्नई के उन दो खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल खेले गये आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!