लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सोरेन

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:26 IST

Open in App

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सोरेन ने आज यहां मंत्रालय में राज्य की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास से मुलाकात के दौरान यह बात कही। सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड के खिलाड़ी विश्व में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करें इस निमित्त खिलाड़ियों को राज्य सरकार जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।’’ दीपिका और दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष विगत दिनों आयोजित हुए तोक्यो ओलंपिक 2020 के अनुभवों को साझा किया। इन दोनों तीरंदाजों ने राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। दीपिका ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह आगामी खेल प्रतियोगिता में झारखंड और देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपिका और दास के तोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। मुख्यमंत्री ने दीपिका से कहा कि राज्य और देश को अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करना जारी रखने के लिए आप कड़ी मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति उनकी सरकार ने बनाई है। खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति भी हुई है। मुख्यमंत्री ने दीपिका और दास से कहा कि आप अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया में राज्य का मान- सम्मान बढ़ाते रहें। मुख्यमंत्री ने दीपिका से कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि आप तीरंदाजी खेल में इतनी दूर तक पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच है कि यहां के खिलाड़ी जिस क्षेत्र में खेलें वहां बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इसीलिए राज्य की खेल नीति में खिलाड़ियों से संबंधित सभी चीजों का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपिका और दास तथा उनके परिजन शिव नारायण महतो और गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!