लाइव न्यूज़ :

सरकार ने चार विश्व कप में प्रतिस्पर्धा के लिए भवानी देवी के लिए 8.16 लाख रुपये की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर  भारत की पहली ओलंपियन तलवारबाज भवानी देवी के अगले कैलेंडर वर्ष में चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खेल मंत्रालय ने 8.16 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

 मंत्रालय के एक बयान के अनुसार यह राशि ‘एनुअल कैलेंडर फॉर ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन (एसीटीसी)’ यानी प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर योजना के माध्यम से स्वीकृत की गयी है।

इस साल की शुरुआत में तोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा को जीतने के बाद अंतिम 32 में दौर में जगह बनाने वाली भवानी देवी चार जनवरी से जॉर्जिया के तबिलिसी में एक अभ्यास शिविर में भाग लेंगी। इसके बाद वह इसी शहर में अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी महासंघ (एफआईई) के विश्व कप में चुनौती पेश करेंगे। इसका आयोजन 14 से 16 जनवरी तक होगा।

वह इसके बाद 28 से 29 जनवरी तक बुल्गारिया के प्लोवदीव में होने वाले विश्व कप में भाग लेंगी।

व्यक्तिगत महिला साबरे श्रेणी में भवानी विश्व रैंकिंग में 55वें स्थान पर है। वह चार से पांच मार्च और 18 से 19 मार्च तक क्रमश यूनान और बेल्जियम में होने वाले एफआईई विश्व कप में भी भाग लेंगी।

  खेल मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मार्च 2022 तक भारतीय तलवारबाजी संघ को तीन करोड़ रुपये की एसीटीसी राशि को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!