लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलंपिक पर Google ने बनाया खास डूडल, 9 से 25 फरवरी तक होगा गेम्स का आयोजन

By सुमित राय | Updated: February 9, 2018 12:37 IST

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक को लेकर गूगल ने एक डूडल बनाया है।

Open in App

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक को लेकर गूगल ने एक डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल में एक वीडियो का इस्तेमाल किया है। गूगल के होम पेज पर नीले रंग के बॉक्स में गूगल लिखा हुआ है। इस इमेज पर क्लिक करने के बाद वीडियो प्ले होने लगता है।

वीडियों में विंटर ओलंपिक के कई गेम्स को शामिल किया गया, जिसे कई जानवर करते दिखाए गए हैं। वीडियों में सबसे पहले आइस स्केटिंग करते हुए एक के बाद एक जानवरों को दिखाया गया है।

9 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन

इस साल विंटर ओलंपिक का आयोजन दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग शहर में किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार यानि 9 फरवरी से हो रही है और यह 25 फरवरी तक चलेगा। इस ओलंपिक में कुल 15 खेलों में 102 स्पर्धाएं होंगी। इन खेलों में स्कीइंग, ल्यूग, स्की जम्पिंग, आइस हॉकी, स्नो बोर्डिग जैसे खेल शामिल हैं। इन खेलों में 90 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें भारत के ल्यूक खिलाड़ी शिवा केशवनन और क्रॉस कंट्री स्काइयर जगदीश सिंह भी शामिल हैं।

क्या है गूगल डूडल

गूगल अपने होम पेज पर एक लोगो लगाता है, जिसे गूगल डूडल कहा जाता है। गूगल नियमित तौर पर इसे बदलता रहता है। बता दें कि सर्च इंजन गूगल खास तरह का डूडल बनाकर देश-दुनिया की फेमस हस्तियों और मौकों को याद करता है। इस बार गूगल ने विंटर ओलंपिक को लेकर डूडल बनाया है।

भारतीय टीम का किया गया स्वागत

शीतकालीन ओलंपिक की शुरुआत से एक दिन पहले औपचारिक टीम स्वागत समारोह में खेल गांव में भारतीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान ल्यूज खिलाड़ी शिव केशवन, भारतीय दल के मिशन प्रमुख हरजिंदर सिंह और खेल गांव के मेयर मौजूद थे। केशवन की स्पर्धा ल्यूज पुरुष एकल ए स्पर्धा की चार हीट 10 और 11 फरवरी को होगी। जगदीश 15 किमी नोर्डिक स्की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 16 फरवरी को चुनौती पेश करेंगे।

जियो टीवी ऐप पर होगा ओलंपिकक गेम्स का प्रसारण

ओलंपिकक गेम्स का प्रसारण भारत की टीवी ऐप-जियो टीवी पर किया जाएगा। जियो टीवी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर खेलों को भारत में प्रसारित करेगी। जियो टीवी इन खेलों के लिए 24 घंटे अपने प्लेटफॉर्म पर कई चैनल स्थापित कर इन खेलों का प्रसारण करेगा। इन खेलों के सीधे प्रसारण के अलावा हाइलाइट भी दिखाई जाएंगी। जियो टीवी के अलावा आईओसी का ओलम्पिक चैनल भी भारत में इन खेलों का सीधा प्रसारण करेगा।

टॅग्स :गूगल डूडलशीतकालीन ओलंपिक खेलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!