लाइव न्यूज़ :

भारत को थॉमस और उबेर कप में अच्छा ड्रॉ

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:06 IST

Open in App

भारतीय बैडमिंटन टीमों को नौ से 17 अक्टूबर तक डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबेर कप में आसान ड्रॉ मिला है । भारतीय पुरूष टीम को गत चैम्पियन चीन और नीदरलैंड तथा ताहिती के साथ ग्रुप सी में रखा गया है । वहीं महिला टीम के साथ ग्रुप बी में थाईलैंड, स्पेन और स्कॉटलैंड होंगे । ड्रॉ कुआलालम्पुर में विश्व बैडमिंटन महासंघ ने निकाले । हर समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी । भारतीय टीमें 2018 में नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना सकी थी । महिला टीम को चीन ने 2016 उबेर कप के सेमीफाइनल में हराया था । वे 2014 में दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में भी सेमीफाइनल में पहुंचीं थी । वर्ष 2016 से ट्रॉफी जीत रहे डेनमार्क को ग्रुप बी में कोरिया, फ्रांस और जर्मनी के साथ रखा गया है । ये टूर्नामेंट पिछले साल 16 से 24 मई के बीच होने थे लेकिन बाद में 15 से 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया । बाद में इसे अक्टूबर में कराने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!