लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर के सामने होगी गोकुलम केरल की कड़ी परीक्षा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:18 IST

Open in App

कल्याणी, 29 जनवरी पिछले मैच में नेरोका पर 4-1 की जीत से उत्साह से ओतप्रोत गोकुलम केरला शनिवार को यहां रीयल कश्मीर एफसी के खिलाफ होने वाले आई लीग फुटबॉल मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा।

विन्सेंजो अनेस की टीम गोकुलम ने नेरोका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया जिससे वह आई लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी। शनिवार को जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

गोकुलम के कोच अनेस ने रीयल कश्मीर के खिलाफ मैच को अपनी टीम के लिये कड़ी परीक्षा करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस सत्र में बहुत सुधार किया है लेकिन रीयल कश्मीर एफसी के सामने हमारी कड़ी परीक्षा होगी। इस मैच में हमें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा और इससे हमारी टीम की वास्तविक स्थिति का भी पता चलेगा। ’’

रीयल कश्मीर के पांच अंक हैं लेकिन एक जीत से वह तालिका में ऊपर चला जाएगा। उसे पिछले मैच में सुदेवा दिल्ली एफसी से मैच 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा था लेकिन अब उसकी टीम जीत के लिये बेताब होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!