लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने यूरो 2020 के लिए मुलर और हम्मेल्स को टीम में शामिल किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:51 IST

Open in App

बर्लिन, 19 मई (एपी) थॉमस मुलर और मैट्स हम्मेल्स को जर्मनी के कोच जोचिम लियू ने बुधवार को यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए फिर से फुटबॉल टीम में शामिल कर लिया।

लियू ने 2018 विश्व कप में जर्मनी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। टीम उनकी गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

मुलर (31) ने 19 नवंबर 2018 के बाद के बाद से जर्मनी के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने बायर्न म्यूनिख को नौवीं बार बुंदेशलीगा खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस दौरान 11 गोल करने के साथ 21 गोल में साथी खिलाड़ियों की मदद की। मुलर का यह 10वां बुंडेस्लिगा खिताब था।

हुम्मेल्स (32) के दमदार प्रदर्शन से बोरूसिया डोर्टमुंड ने जर्मन कप में जीत के साथ चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई किया।

लियू ने इसके साथ ही रीयाल मैड्रिड के मिडफील्डर टोनी क्रोस और बायर्न म्यूनिख के युवा खिलाड़ी जमाल मुसिअला को भी टीम में जगह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!