लाइव न्यूज़ :

German Cup Football Competition 2023: लुकास ने आखिरी मिनट में पेनल्टी पर गोल कर बायर्न म्यूनिख को बाहर का रास्ता दिखाया, फ्रीबर्ग 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 16:44 IST

German Cup Football Competition 2023: दक्षिण पश्चिम जर्मनी के इस कम चर्चित क्लब ने पिछले साल जर्मन कप के फाइनल में प्रवेश किया था। इस तरह से बायर्न म्युनिख का पिछले तीन साल में पहली बार जर्मन कप का खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो सत्र में भी खिताब के करीब नहीं पहुंच पाया था।इंट्राचैट फ्रैंकफर्ट ने यूनियन बर्लिन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।बायर्न म्यूनिख को जर्मन कप फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

German Cup Football Competition 2023: फ्रीबर्ग के फारवर्ड लुकास होलर ने आखिरी मिनट में पेनल्टी पर गोल कर बायर्न म्यूनिख को जर्मन कप फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। होलर के गोल से फ्रीबर्ग ने यह मैच 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दक्षिण पश्चिम जर्मनी के इस कम चर्चित क्लब ने पिछले साल जर्मन कप के फाइनल में प्रवेश किया था। इस तरह से बायर्न म्युनिख का पिछले तीन साल में पहली बार जर्मन कप का खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। वह पिछले दो सत्र में भी खिताब के करीब नहीं पहुंच पाया था। इससे पहले इंट्राचैट फ्रैंकफर्ट ने यूनियन बर्लिन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

चेल्सी और लिवरपूल का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा

चेल्सी और लिवरपूल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और इन दोनों टीमों के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को खेला गया मैच गोलरहित ड्रा छूटने से इनकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की संभावना क्षीण पड़ गई है। चेल्सी ने रविवार को मुख्य कोच ग्राहम पॉटर को बर्खास्त कर दिया था।

लेकिन उनकी जगह अंतरिम कोच का पद संभालने वाले ब्रूनो साल्टर के आने से भी टीम का भाग्य नहीं बदला। लिवरपूल के अब 28 मैचों में 43 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर है। चेल्सी के 29 मैचों में 39 अंक हैं और वह 11वें स्थान पर है। अन्य मैचों में एस्टन विला ने लीस्टर सिटी को 2-1 से, लीड्स यूनाइटेड ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-1 से और ब्राइडन ने बोर्नमाउथ को 2-0 से हराया।

टॅग्स :फुटबॉलजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!