लाइव न्यूज़ :

गाशिमोव मेमोरियल शतरंज : आनंद ने दो हार के साथ रैपिड स्पर्धा का समापन किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:12 IST

Open in App

बाकू (अजरबेजान), 21 दिसंबर भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने सातवें वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता की रैपिड स्पर्धा में मंगलवार को दो हार के साथ अपने अभियान का अंत किया।

पूर्व विश्व चैंपियन आनंद दिन के पहले मैच में अमेरिका के फैबियानो कारुआना से 0.5-1.5 से हार गये जिसके बाद अजरबेजान के कम रेटिंग के खिलाड़ी वुगार असादली ने उन्हें इसी अंतर से पराजित किया।

आनंद ने रैपिड वर्ग में अपनी एकमात्र जीत सोमवार को छठे दौर में शखरियार मामेदयारोव के खिलाफ दर्ज की थी। सात दौर में उनका स्कोर 5.5 रहा।

उन्हें इस दौरान रूस के सर्गेई कारजाकिन, हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट, अजरबेजान के रॉफ मामेदोव और चेक गणराज्य के डेविड नवारा से भी हार झेलनी पड़ी।

आनंद अब ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जो बुधवार से शुरू हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!