लाइव न्यूज़ :

कप्तानी मसले पर कोहली के बयान पर गांगुली को तस्वीर साफ करनी चाहिये : गावस्कर

By भाषा | Updated: December 16, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि कप्तानी के मसले पर विराट कोहली के विरोधाभासी बयान पर सौरव गांगुली ही तस्वीर साफ कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष से पूछा जाना चाहिये कि यह विरोधाभास कैसे आया ।

कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने इस स्टार बल्लेबाज से फैसले पर पुनर्विचार के लिये कहा था । गांगुली ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में इसका खंडन किया ।

गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे ’ से कहा ,‘‘ कोहली का बयान शायद बीसीसीआई के लिये नहीं है । मुझे लगता है कि उस व्यक्ति से सवाल पूछा जाना चाहिये कि कोहली को ऐसा संदेश कैसे गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और उनसे पूछा जाना चाहिये कि यह विरोधाभास क्यो है ।वह ही इसके बारे में जवाब दे सकेंगे ।’

कोहली ने यह भी कहा था कि चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम के चयन से 90 मिनट पहले उन्हें बताया कि वह वनडे टीम के कप्तान नहीं हैं । गावस्कर ने कहा कि चयन समिति के अध्यक्ष ने कोई गलती नहीं की ।

गावस्कर ने कहा ,‘‘ यहां क्या विवाद है ।चयन समिति के अध्यक्ष ने उन्हें साफ तौर पर बता दिया कि अब वनडे कप्तानी उनके पास नहीं है । इसमें क्या गलत है । चयन समिति को इसका अधिकार है । कप्तान के पास मतदान का अधिकार नहीं होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसा तो नहीं है ना कि मीडिया से उन्हें पता चला या एक सवारी विमान के कमांडर ने इसकी घोषणा की । उसे चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वह अब कप्तान नहीं है । इसमें क्या गलत है । चयन समिति के अध्यक्ष और उनके बीच संवाद हुआ और ऐसा ही होना चाहिये। ’’

गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई को भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिये स्पष्ट संवाद रखना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ स्पष्ट संवाद होना चाहिये ताकि अटकलबाजी नहीं हो । चयन समिति के अध्यक्ष बता सकते हैं कि किसका चयन क्यो हुआ और किसका क्यो नहीं हुआ । कई बार जरूरत नहीं होने पर भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा सकती है जिसमें सारे कारण बताये गए हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!