लाइव न्यूज़ :

एमबापे के गोल से फ्रांस ने नेशन्स लीग का खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 11, 2021 09:54 IST

Open in App

मिलान, 11 अक्टूबर (एपी) काइलिन एमबापे के निर्णायक गोल की मदद से फ्रांस ने रविवार को यहां खेले गये फाइनल में स्पेन को 2-1 से हराकर नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

एमबापे ने तब गोल किया जबकि खेल में केवल 10 मिनट का समय बचा था। इस तरह से फ्रांस ने फिर से पिछड़ने के बाद वापसी करके जीत दर्ज की। उसने सेमीफाइनल में भी बेल्जियम के खिलाफ शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी की थी।

पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद मिकेल ओयारजाबेल ने 64वें मिनट में स्पेन को बढ़त दिला दी जो केवल दो मिनट तक ही कायम रही। करीम बेंजेमा ने जवाबी हमले में खूबसूरत गोल करके फ्रांस को बराबरी दिलायी। बेंजेमा की पांच साल बाद हाल में फ्रांस की टीम में वापसी हुई है।

यूरोपीय चैंपियन इटली ने तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया। इटली सेमीफाइनल में स्पेन से हार गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!