लाइव न्यूज़ :

फ्रांस फीफा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा, बेल्जियम शीर्ष पर बरकरार

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:09 IST

Open in App

ज्यूरिख, 21 अक्टूबर (एपी) नेशन्स लीग का खिताब जीतने वाला फ्रांस फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा की गुरुवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

गत विश्व चैंपियन फ्रांस हालांकि अब भी शीर्ष पर चल रहे बेल्जियम और दूसरे नंबर की टीम ब्राजील से पीछे है।

विश्व कप 2018 और नेशन्स कप दोनों के सेमीफाइनल में फ्रांस से हारने वाला बेल्जियम पिछले तीन साल से दुनिया की नंबर एक टीम है।

बेल्जियम ने फ्रांस से अधिक रैंकिंग अंक जुटाए हैं और मौजूदा विश्व कप क्वालीफाइंग चक्र में अब तक उसका रिकॉर्ड बेहतर है।

यूरो 2020 चैंपियन इटली एक स्थान के फायदे से चौथे नंबर पर पहुंच गया है जबकि इंग्लैंड दो स्थान के नुकसान से पांचवें पायदान पर है।

शीर्ष 10 में कोपा अमेरिका चैंपियन अर्जेन्टीना, स्पेन, पुर्तगाल, मैक्सिको और डेनमार्क शामिल हैं।

फीफा कतर के दोहा में एक अप्रैल को जब अगले विश्व कप के ड्रॉ के लिए वरीयता तय करेगा तो रैंकिंग के काफी मायने रखने की उम्मीद है।

सेनेगल 20वें स्थान के साथ अफ्रीका की शीर्ष टीम है जबकि ईरान 22वें स्थान के साथ एशिया की नंबर एक टीम है।

विश्व कप का मेजबान और 2019 एशियाई कप चैंपियन कतर 46 स्थान पर है।

भारत नवीनतम रैंकिंग में 106वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!