लाइव न्यूज़ :

किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:27 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 16 जून राजस्थान के झालावाड़ में चार व्यक्तियों को अपने पड़ोसी गांव की 19 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से अगवा करने एवं उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीपलिया खुर्द गांव के ईश्वर सिंह सोंढया राजपूत (23), बालू सिंह (28), मेहरबान सिंह (26) और पगड़िया के गोविंद सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया है। यह वारदात शुक्रवार रात को हुई थी और डाग थाने में अगले दिन सुबह मामला दर्ज कराया गया था।

मंगलवार को जारी किये गये प्रेस नोट में पुलिस अधीक्षक किरण कांग सिद्धू ने बताया कि शुक्रवार को जब लड़की अपने गांव जा रही थी तब ईश्वर सिंह ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया । लड़की के अनुसार ईश्वर सिंह ने उसे समीप के एक इलाके के जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया, फिर उसने अपने दोस्तों--बालू, मेहरबान को बुलाया एवं वे उसे डाग गांव के समीप घंटी रोड पर एक सुनसान खेत में ले गये जहां मेहरबान सिंह ने उसपर यौन हमला किया एवं वह चला गया ।

विज्ञप्ति के अनुसार ईश्वर सिंह और बालू फिर लड़की को भवानी मंडी क्षेत्र में ले गये जहां उनका दोस्त गोविंद भी आ गया। लड़की के अनुसार तीनों ने रातभर उसकी आबरू लूटी। हरनावडा फंटा के पास तीनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी और लड़की वहां से भाग निकली। दो व्यक्तियों ने लड़की की चीख सुनकर उसकी मदद की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़िता का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!