लाइव न्यूज़ :

फार्मूला 4 और फार्मूला क्षेत्रीय चैम्पियनशिप भारत में पदार्पण को तैयार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:19 IST

Open in App

एफआईए (अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स महासंघ) की मदद से फार्मूला क्षेत्रीय भारतीय चैम्पियनशिप और फार्मूला 4 भारतीय चैम्पियनशिप देश में पदार्पण करने को तैयार है। रेसिंग प्रोमोशंस (आरपीपीएल) की मेजबानी में चैम्पियनशिप फरवरी 2022 में चार शहरों - नयी दिल्ली, चेन्नई, कोयंबटूर और हैदराबाद - में आयोजित की जायेंगी। एफ4 भारतीय चैम्पियनिशप और फार्मूला क्षेत्रीय भारतीय चैम्पियनशिप दोनों को एफआईए (आटोमोबाइल अंतरराष्ट्रीय महासंघ) से प्रमाणित होंगी जिसमें एफ3 कार इस्तेमाल होंगी। इन चैम्पियनशिप के विजेताओं को एफआईए सुपर लाइसेंस अंक भी दिये जायेंगे जो भारत में पहली बार होगा। साथ ही फार्मूला क्षेत्रीय और एफ4 भारत में सहयोगी रेस के तौर पर भारतीय रेसिंग लीग भी करायी जायेगी। आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हैदराबाद में भारत के पहले एफआईए ग्रेड स्ट्रीट सर्किट के लिये कार और सड़कों के सर्किट ढांचों को तैयार करने के लिये 100 करोड़ रूपये का निवेश किया जा चुका है। ’’ साथ ही पूर्व फार्मूला 1 ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन, अरमान इब्राहिम और आदित्य पटेल के अलावा महान क्रिकेटर कपिल देव सलाहकार के तौर पर बोर्ड में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्रिकेटबीसीसीआई वार्षिक नमन पुरस्कार समारोहः किशन, हार्दिक, विराट, सूर्या और रोहित बाहर, इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए किस प्लेयर ने मारी बाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!