लाइव न्यूज़ :

आईओसी के पूर्व उपाध्यक्ष पाउंड ने कहा, तोक्यो ओलंपिक के दौरान दर्शकों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:43 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकता है। उन्होंने साथ ही भविष्यवाणी की कि जापान और दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

पाउंड ने जापान की क्योदो समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘सवाल यह है- ऐसा (दर्शकों की मौजूदगी) अनिवार्य है या ऐसा होना अच्छा होता। दर्शकों का होना अच्छा होगा। लेकिन ऐसा होना अनिवार्य नहीं है। ’’

पाउंड अब फैसला करने वाले आईओसी के कार्यकारी बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

उन्होंने यह प्रतिक्रिया तब दी है जब हाल में जापान में एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली 80 प्रतिशत जनता का मानना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ओलंपिक का आयोजन नहीं होना चाहिए।

कनाडा के वरिष्ठ ओलंपिक अधिकारी और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के पहले अध्यक्ष पाउंड ने उस बात को दोहराया जिसे आईओसी और स्थानीय आयोजक महीनों से दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ये खेल दोबारा स्थगित नहीं होंगे।

पाउंड ने कहा, ‘‘यह 2021 में होंगे या फिर नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!