लाइव न्यूज़ :

विदेशी पिस्टल कोच पावेल स्मिरनोव 21 मई को भारतीय टीम से जुड़ेंगे

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारतीय पिस्टल टीम के विदेशी कोच पावेल स्मिरनोव शुक्रवार को क्रोएशिया में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे जबकि दो अन्य कोच समरेश जंग और रौनक पंडित इस महीने के आखिर में टीम से जुड़ेंगे।

स्मिरनोव वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण पिछले मंगलवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी टीम के साथ क्रोएशिया नहीं जा पाये थे लेकिन अब यह मसला सुलझा लिया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं यह बता सकता हूं पावेल 21 मई को रवाना हो रहे हैं क्योंकि उनकी वीजा प्रक्रिया पूरी हो गयी है। दो अन्य कोच समरेश जंग और रौनक के इस महीने के आखिर तक वहां पहुंचने की संभावना है।’’

स्मिरनोव के कोच रहते हुए ही विजय कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय पिस्टल टीम का विदेशी कोच नियुक्त किया गया था।

समरेश, रौनक और जसपाल राणा जैसे कोच विभिन्न कारणों से टीम के साथ नहीं जा पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!