लाइव न्यूज़ :

फॉर्मूला वन की फोर्स इंडिया टीम का नाम बदला, हुए ये बड़े बदलाव

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2018 15:49 IST

इसी साल अगस्त में कनाडा के अरबपति लॉरेंस स्ट्रोल ने फोर्स इंडिया टीम को खरीद लिया था।

Open in App

नई दिल्ली: फॉर्मूला-वन की टीम फोर्स इंडिया का नाम अगले सीजन से अब रेसिंग प्वाइंट एफ-1 होगा। इससे पहले पिछले 11 साल से यह टीम फॉर्मूला वन में फोर्स इंडिया के नाम से हिस्सा लेती रही है। फोर्स इंडिया नाम 2008 में अस्तित्व में आया था जब विजय माल्या ने स्पाइकर-1 को खरीदा। उस समय सहारा ग्रुप और माल्या ने मिलकर फॉर्मूला वन में यह टीम खरीदी थी।

हालांकि, इसी साल अगस्त में कनाडा के अरबपति लॉरेंस स्ट्रोल ने इस टीम को खरीद लिया। इसके बाद इस साल के दूसरे हाफ में अलग पहचान बनाने के क्रम में फोर्स इंडिया टीम ने रेसिंग प्वाइंट फोर्स इंडिया के नाम से टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के 2019 के ड्राइवर्स लिस्ट में मेक्सिको के सर्जियो पेरेज और कनाडा के लांस स्ट्रोल शामिल होंगे।

फरारी का आधिकारिक नाम भी स्कडेरिया फेरारी मिशन विनो कर दिया गया है। साथ ही 2019 की एंट्री लिस्ट में यह खुलासा हुआ है कि फॉर्मूला टू चैम्पियन जॉर्ज रसेल 63 नंबर के साथ विलियम्स टीम के साथ रेस करेंगे।

वहीं, 2011 में हुई दुर्घटना के बाद 8 साल बाद वापसी कर रहे पोलैंड के ड्राइवर रोबर्ट कुबिका भी 88 नंबर के साथ विलियम्स टीम के लिए रेस करेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!