लाइव न्यूज़ :

इस अमेरिकी बॉक्सर ने खरीदी 123 करोड़ रुपये की घड़ी, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 30, 2018 17:54 IST

Floyd Mayweather: अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने 123 करोड़ रुपये की कीमत की बिलेनियर घड़ी खरीदी है

Open in App

स्टार अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने अपने लग्जरी चीजों की लिस्ट में एक बेशकीमती घड़ी भी शामिल कर ली है। मेवेदर ने इंस्टाग्राम पर इस घड़ी की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि इसकी कीमत 18 मिलियन डॉलर (123 करोड़ रुपये) है। 

इस बेशकीमती घड़ी को जैकब ऐंड कंपनी, ने डिजाइन किया है, जिसके लिए मेवेदर ने 18 मिलियन डॉलर की हैरान करने वाली रकम खर्च की है। ये घड़ी 18 कैरेट वाइट गोल्ड, 260 कैरेट्स ऐमराल्ड कट हीरे और तीन कैरेट्स के पत्थरों से बनी है। 

मेवेदर ने इंस्टाग्राम पर इस घड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी नई टाइमपीस, इसे बिलेनियर वॉच (अरबपति घड़ी) कहा जाता है।' अगर आप नहीं जानते हैं तो गूगल पर सर्च कीजिए। इसकी कीमत है 18 मिलियन डॉलर।'

मेवेदर हाल के दिनों में महंगी चीजों पर काफी पैसे खर्च कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी के 18वें जन्मदिन पर उसे 30 कैरेट डायमंड की रिंग गिफ्ट की थी।

41 वर्षीय मेवेदर एक अमेरिकी प्रोफेशनल बॉक्सर हैं, जिनके नाम अपने करियर में एक भी फाइट न हारने का रिकॉर्ड है। मेवेदर का बॉक्सिंग करियर 2007 से 2015 तक रहा है। उन्होंने 2017 में वापसी करते हुए अपनी 50वीं फाइट जीती और अपना 50-0 का अपना बेहतरीन रिकॉर्ड बरकरार रखा।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!