तोक्यो खेलों के लिए नजरअंदाज किये जाने पर पांच बार के पैरालंपियन नरेश उच्च न्यायालय पहुंचे

By भाषा | Published: July 21, 2021 03:18 PM2021-07-21T15:18:17+5:302021-07-21T15:18:17+5:30

Five-time Paralympian King reaches high court after being ignored for Tokyo Games | तोक्यो खेलों के लिए नजरअंदाज किये जाने पर पांच बार के पैरालंपियन नरेश उच्च न्यायालय पहुंचे

तोक्यो खेलों के लिए नजरअंदाज किये जाने पर पांच बार के पैरालंपियन नरेश उच्च न्यायालय पहुंचे

नयी दिल्ली, 21 जुलाई पांच बार के पैरालंपियन निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा ने आगामी तोक्यो खेलों के लिए नहीं चुने जाने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

अर्जुन पुरस्कार विजेता शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभी पात्रता मानदंडों और न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर हासिल किया लेकिन इसके बाद भी चयन पैनल, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने जानबूझकर और मनमाने ढंग से पैरालंपिक के लिए उनके नाम की अनदेखी की।

याचिका में मांग की गयी है कि न्यायालय पीसीआई को ‘आर7 स्पर्धा’ के लिए चयनित निशानेबाजों की सूची में शर्मा के नाम को शामिल करने का निर्देश दे। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली 22 जुलाई को इस मामले की सुनवाई करेंगी।

अधिवक्ता सुशांत सिंह और अमित कुमार शर्मा के माध्यम से दायर अपनी याचिका में, उन्होंने तर्क दिया है कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं थी और समिति ने उनके खिलाफ पक्षपाती रवैया अपनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five-time Paralympian King reaches high court after being ignored for Tokyo Games

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे